खाई में गिरी टाटा सूमो, चालक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला मंडी के पास एक टाटा सूमो गाड़ी गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है। पुलिस के अनुसार हादसा मंडी के साथ लगते लड़भड़ोल के तिहारना गांव के पास हुआ है।
प्रांरभिक सूचना के अनुसार हादसे में घायल व्यक्ति को टांडा मेडिकल अस्पताल रैफर कर दिया गया है। यहां इसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। ये गाड़ी कहां जा रही थी, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
अनियंत्रित होकर ये गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए एक युवक तिहड़ निवासी रवींद्र कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, जख्मी हुए एक अन्य युवक संजय को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
फिलहाल घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।