फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   swami gaurishwranand puri press conference in shimla

सीआईडी जांच के बाद भी केस दर्ज नहीं कर रही है पुलिस

Fri, 21 Apr 2017 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 21 Apr 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
swami gaurishwranand puri press conference in shimla

योगाचार्य स्वामी गौरीश्वरानंद पुरी ने आरोप लगाया है कि सीआईडी की जांच रिपोर्ट पर भी शिमला पुलिस उनकी शिकायत पर मामला दर्ज नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी नारायण मंदिर लोंगवुड के एक पुजारी ने उन पर जानलेवा हमला किया। यही नहीं उनसे 42 हजार रुपये की भी ठगी की। इस मामले की शिकायत उन्होंने डीजीपी से की तो उन्होंने सीआईडी से छानबीन करवाई। सीआईडी की जांच रिपोर्ट में भी ये आरोप सही पाए गए हैं।

विज्ञापन


सीआईडी ने भी मामला दर्ज करने की सिफारिश की है, मगर इसके बावजूद चार महीने बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। स्वामी गौरीश्वरानंद ने ये आरोप प्रेस क्लब शिमला में पत्रकार वार्ता में लगाए। प्रेस वार्ता के दौरान ही स्वामी गौरीश्वरानंद पुरी ने सीआईडी की ओर से शिमला पुलिस को भेजे पत्र की प्रतियां भी बांटीं।
विज्ञापन


स्वामी ने कहा कि उन्होंने डीजीपी संजय कुमार को शिकायत की थी कि उन्हें शारीरिक, मानसिक, आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचने और उनकी मर्यादा को हानि पहुंचाने के इस मामले में आरोपी को दंडित किया जाए। पुरी ने कहा कि सीआईडी के पुलिस अधीक्षक अपराध अशोक कुमार की ओर से पुलिस अधीक्षक शिमला में जारी पत्र में भी ये बात है कि सीआईडी के पुलिस स्टेशन भराड़ी के एसएचओ ने इस मामले में जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने रिपोर्ट दी है कि 42 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप सिद्ध हो चुके हैं। इस बारे में बालूगंज पुलिस थाने में भी रपट लिखी जा चुकी है, लेकिन मामला दर्ज करने के बजाय इसकी जानकारी दैनिक डायरी में ही लिखी गई है। सीआईडी के एसपी ने इस बारे में एसपी शिमला से 42 हजार रुपये चुराने के मामला दर्ज करने की सिफारिश की है। मामला दर्ज न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी उपयुक्त कार्रवाई करने को कहा है।


एसपी बोले, मामले पर करेंगे कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि ये मामला उनके ध्यान में नहीं है। वे शुक्रवार को इस मामले को देखेंगे और अगर ऐसा कुछ है तो निश्चित तौर पर इस पर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed