पठानकोट में पकड़ गए संदिग्ध व्यक्ति आतंकी नहीं लुटेरे निकले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोपुर में छीनी गई इनोवा और अमृतसर के निरंकारी सत्संग भवन पर बम धमाके के बाद रोजाना संदिग्ध देखे जाने की घटनाओं के बाद पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस ने 11 लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
इनमें से 5 को पुलिस ने वीरवार को चक्की दरिया के आसपास जंगलों और नंगलभूर से पकड़ा और 6 लोगों को शुक्रवार की सुबह पठानकोट-जालंधर नेशनल हाइवे पर नंगलभूर से स्कॉर्पियो सहित गिरफ्तार किया।
अभी तक की जांच में पुलिस ने इन लोगों से डेढ़ किलो नशीला पदार्थ, 5 मोटर साइकिल, 2 दातर, तार काटने वाला कटर और बेसबाल बैट भी बरामद किया है। इनमें से कुछ लोग बंगाल मूल के और कुछ हिमाचल के रहने वाले हैं।
एसपी इंवेस्टिगेशन धर्मवीर ने इस बात की पुष्टि की। सारे मामले को उजागर करने में किला जमालपुर में लूट की वारदात में शामिल युवक का अहम किरदार रहा, उसी युवक की निशानदेही पर सभी आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने इन लोगों पर कई धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया है।
शुक्रवार की सुबह 8 बजे के करीब नंगलभूर पुलिस ने पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय मार्ग पर स्कॉर्पियो को 6 लोगों सहित हिरासत में लिया। चारों हिमाचल प्रदेश नंबर की स्कॉर्पियो में सवार थे। उनमें से एक ने सेना की वर्दी भी पहनी थी। मामले का एक वीडियो भी वारयल हुआ, जिसमें पुलिस संदिग्धों को गाड़ी से उतारकर थाने ले जा रही है। वायरल वीडियो के साथ मैसेज में बताया जा रहा था कि यह सभी आतंकी हैं।
इस पर दोपहर बाद एसपी इंवेस्टिगेशन मीडिया के सामने आए और अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। एसपी ने बताया कि पकड़े गए लोग आतंकी नहीं है, लूटपाट के मामलों में वांछित थे। एसपी ने संभावना जताई कि पूछताछ में उनसे बड़ा खुलासा होने की संभावना है।
फिलहाल डीएसपी सिटी सुखजिंद्र सिंह को इस मामले की जांच सौंपी गई है। एसपी धर्मवीर ने बताया कि सुबह जो व्यक्ति पकडे़ गए हैं, उनका कोई टेरर कनेक्शन नहीं है। यह कुख्यात लुटेरा गैंग है।
इन घटनाओं का हो सकता है खुलासा
सूत्रों के अनुसार उक्त लुटेरों से माधोपुर में 4 संदिग्धो की ओर से इनोवा गाड़ी छीनने के अलावा, सुजानपुर के आसाबानो स्थित डेरे में रहे परिवार पर हमला कर एक महिला की हत्या और लूट, सुजानपुर के एडवोकेट संदीप सिंह के घर मारपीट कर 35 तोला सोना व 25 हजार नकदी लूटने, सुजानपुर के मोहल्ला कश्मीरी में घुसकर ज्वैलरी व नकदी
लूटने, केदारनाथ होलसेल करियाना स्टोर से लाखों की लूट, सरना के सरमोलाहड़ी नाग देवा मंदिर में घुस हमला कर लाखो की नकदी व चांदी लूट सहित सरना नहर कालोनी और किला जमालपुर में 6 नवंबर की रात तेजधार हथियारों के बल पर लूट मामलों का पर्दाफाश हो सकता है।