तेज रफ्तार सूमो ने तीन राहगीरों को कुचला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश जिला सोलन के बददी-नालागढ़ हाईवे तेज रफ्तार सूमों ने तीन लोगों को कुचल दिया। इसमें एक बुज़ुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो अन्य को चोटें आई हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नालागढ़ बद्दी हाईवे पर बागवानियां में यह हादसा मंगलवार शाम 4 बजे घटित हुआ। परवाणू के हाउसिंग बोर्ड की एक सूमो बद्दी की ओर से नालागढ़ आ रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी तेज रफ्तार में थी जिस वजह से चालक दुर्गा राम वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन अनियंत्रित होकर गलत दिशा में चला गया। इससे रेहड़ी किनारे बैठे लोग इसकी चपेट में आ गए।
चालक गिरफ्तार, गाड़ी कब्जे में ली
इस हादसे में नालका गांव निवासी संतराम (76) पुत्र स्व. सांभा राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति राकेश कुमार निवासी मुरादाबाद यूपी, रामस्वरूप जिला बंदायू यूपी को को चोटें आई है।
पुलिस ने आरोपी चालक दुर्गाराम को गिरफ्तार कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। एसपी अरूल कुमार ने कहा कि पुलिस ने भादसं 279, 304ए के तहत मामला दर्ज कर घायलों का मेडिकल करवा लिया है। उन्होंने कहा कि चालक को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।