{"_id":"b23612223f2efb5429d456a996d0290e","slug":"sumo-fall-in-gorge-young-man-s-death-in-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूमो गहरी खाई में लुढ़की, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूमो गहरी खाई में लुढ़की, युवक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंडी
Updated Tue, 19 May 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी बरोट-बड़ागांव सड़क मार्ग पर बरोट के समीप रविवार रात्रि एक सूमो गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं घायल चालक को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है। प्रारंभिक छानबीन में हादसे का कारण तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार रात्रि को सूमो में सवार लोहारडी मेले से दयोट वापस जा रहे थे। इस बीच चांदनी चौक दयोट के समीप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सूमो 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
गाड़ी गिरने की आवाज पर ग्रामीणों ने मुलथान पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को खाई से निकाला और बरोट पीएचसी में उपचार के लिए दाखिल करवाया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया, लेकिन 17 वर्षीय युवक अक्षय कुमार पुत्र हरि सिंह सगरेहड़ ने बैजनाथ के समीप दम तोड़ दिया। वहीं, 35 वर्षीय मनोहर पुत्र मोती राम दयोट गंभीर रूप से घायल है।
जिसका टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। इधर, पीएचसी बरोट के प्रभारी डॉ. विनय ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया है।
इधर, बैजनाथ थाना प्रभारी दुनी चंद शर्मा ने बताया कि आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन जारी है।