{"_id":"f1cfd3fcd7a4eef4536b1e6ed78acf4b","slug":"suicide-case-in-una-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादले से तंग आकर कर्मचारी ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तबादले से तंग आकर कर्मचारी ने उठाया खौफनाक कदम
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 23 May 2015 08:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी एवं कराधान विभाग में तैनात एकचालक ने अपने ही विभाग की गाड़ी के आगे कूद कर इहलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान कश्मीर चंद निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक तबादला होने के बाद कश्मीर चंद को शुक्रवार सुबह ऊना से रिलीव किया जाना था, जिसके चलते वह काफी निराश हो चुका था। सूत्रों के मुताबिक इससे ठीक पहले वह जिला मुख्यालय स्थित केनरा बैंक के पास हाईवे के किनारे एक पेड़ के पीछे छिप गया।
विज्ञापन
इसी दौरान जब आबकारी एवं कराधान विभाग की बोलेरो गाड़ी रोटरी चौक से बस अड्डा चौक की तरफ जा रही थी तो कश्मीर चंद ने एकाएक पेड़ के पीछे से निकल कर गाड़ी के आगे छलांग लगा ली। जिससे चालक को भी गाड़ी संभालने का मौका नहीं मिल पाया। गाड़ी में सवार विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां उसकी नाजुक हालत हो देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया लेकिन कश्मीर चंद ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में धारा 304 ए तथा 179 के तहत जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।