फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suicide case in sirmour himachal pradesh

कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली नर्सिंग की छात्रा

Fri, 15 Apr 2016 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन/ कालाअंब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन/ कालाअंब (सिरमौर) Updated Fri, 15 Apr 2016 08:44 AM IST
विज्ञापन
suicide case in sirmour himachal pradesh
कांगड़ा के गांव दरंग की ज्योति बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। - फोटो : Demo pic

जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित एक शैक्षणिक संस्थान की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। कमरे में भीतर से बंद छात्रा को बार-बार बुलाने पर भी कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस थाना में सूचना दी। पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। नर्सिंग की छात्रा अपने कमरे में दुपट्टे से लगे फंदे से झूलती हुई मिली। इसके बाद शव कब्जे में लिया गया। पुलिस ने जिला कांगड़ा के ज्वालाजी स्थित ग्राम दरंग में परिजनों को सूचित कर दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार जिला कांगड़ा की तहसील ज्वालाजी के ग्राम दरंग निवासी छात्रा ज्योति चंदेल (20) पुत्री सुरेंद्र कुमार चंदेल कालाअंब के एक निजी कॉलेज से बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष में शिक्षारत थी। छात्रा अपनी एक सहपाठी के साथ सुकेती रोड स्थित निजी मकान में किराए के कमरे में रहती थी। रविवार देर शाम को छात्रा की सहपाठी अपनी अन्य सहेलियों के साथ बाहर त्रिलोकपुर मेले में गई थी। कमरे में ज्योति चंदेल अकेली ही थी।
विज्ञापन


देर रात को कमरा भीतर से बंद व कोई आवाज नहीं आने पर मकान मालिक को संदेह हुआ। किरायेदारों ने लड़की का नाम लेकर आवाज लगाई लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस थाना कालाअंब सूचित कर दिया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीतर से दरवाजा बंद था, पुलिस टीम ने दरवाजा उखाड़ा। भीतर कमरे में सीलिंग फैन वाली कुंडी में चुन्नी बांधकर फंदा लगाया था। पुलिस टीम ने छात्रा के शव को नीचे उतार कर कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान छात्रा के कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया। सोमवार को सुबह छात्रा के पिता समेत परिजन नाहन कालाअंब पहुंच गए हैं।


उधर, पुलिस अधीक्षक सिरमौर सौम्या सोम्बशिवान ने पुष्टि करते हुए कहा कि जिला कांगड़ा के ग्राम दंरग निवासी छात्रा ज्योति चंदेल ने सुकेती रोड स्थित किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा की सहपाठी व सहेलियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। कमरे से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed