फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suicide case in shimla

पति से तंग आकर महिला ने फंदा लगा दी जान

Mon, 15 Feb 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 15 Feb 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
suicide case in shimla

पति से परेशान होकर महिला ने फंदा लगा कर जान दे दी। ज्योति आईएएस कॉलोनी के नजदीक सरगीण की रहने वाली थी। ज्योति ने दिनेश के साथ प्रेम विवाह किया था और उसका तीन साल का एक बेटा भी है। मामला हिमाचल के शिमला शहर का है।

विज्ञापन


ज्योति अपने पति के साथ सास ससुर से अलग रहती थी। रविवार को वह अपने सास ससुर से मिलने भी गई थी और वहां से लौट कर अपने घर आ गई थी। पुलिस के मुताबिक ज्योति का दिनेश के साथ अकसर झगड़ा होता था। जिस समय ज्योति ने फंदा लगाकर जान दी उस समय घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन


आत्महत्या करने से पहले ज्योति ने सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने अपने बेटे का ध्यान रखने के लिए कहा और पति से कहा कि मेरे बार-बार कहने पर भी तुम नहीं माने। इसलिए मुझे यह कदम उठाना पड़ रहा है। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव का आईजीएमसी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया गया। एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि सुसाइड नोट के आधार पर थाना छोटा शिमला में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। आत्महत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed