{"_id":"75975cb9c52d038650897889a569916a","slug":"suicide-case-in-baddi-solan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक और अधेड़ ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक और अधेड़ ने फंदा लगा दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बददी के गुरु माजरा में यूपी के एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के राजपाल (18) गुरमाजरा में एक किराये के मकान में रहता था। युवक गुरमाजरा में एक कंपनी में कार्यरत था। युवक ने कमरे में लोहे के एंगल में मफलर से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है।
विज्ञापन
एसपी गौरव सिंह ने बताया कि युवा के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं बद्दी के वार्ड नंबर दो में रहने वाले बिहार के एक प्रवासी कामगार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रवासी युवक महेश कुमार चौधरी (55) पुत्र लोकनाथ पूर्व वार्ड पार्षद सलीम के मकान में रहता था। जहां महेश कुमार ने कमरे में
विज्ञापन
फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसपी बिशेर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।