{"_id":"2e1d0478c57a45be481bd765f5f0371b","slug":"suicide-case-at-una-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से तंग आकर महिला ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से तंग आकर महिला ने लगा लिया फंदा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 10 May 2014 09:04 PM IST
विज्ञापन
ऊना के अंब क्षेत्र के गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर में एक विवाहिता ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगा लिया। आत्महत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार महिला का पति कई दिनों से उसके साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
इसके चलते वह काफी दिनों से तनाव में चल रही थी। मृतका अपने पीछे छह वर्षीय बच्ची को छोड़ गई है। जानकारी के अनुसार गोंदपुर बनेहड़ा निवासी यह 30 वर्षीय महिला कुसुमलता ने शनिवार दोपहर अपने घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
इसी दौरान तनाव में आकर इसने बाथरूम में शॉवर के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब महिला ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा। अंदर देखते ही उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
कुसुम शॉवर से झूल रही थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला के पिता ओम दत्त निवासी कोटला पट्टी कांगड़ा ने उसके पति पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप जड़ा है।
उधर, अंब के डीएसपी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ धारा 498ए, 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जबकि मामले के संदर्भ में आगामी छानबीन शुरू कर दी है।