फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suicide case at shimla.

करवाचौथ से पहले अफसर की पत्नी ने लगाया फंदा

Sat, 11 Oct 2014 08:12 AM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 08:12 AM IST
विज्ञापन
suicide case at shimla.

सीडीपीओ (बाल विकास प्राधिकरण अधिकारी) की पत्नी ने केलटी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला नीरज शर्मा (45) ने बिजली की तार से फंदा लगाया। वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे वारदात का पता चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला के पति हुकम चंद ने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक तनाव में थीं।

विज्ञापन


वहीं महिला के भाई राकेश शर्मा ने हुक्म चंद पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि हुकमचंद उसकी बहन को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करता था। इसी वजह से उसने आत्महत्या की है। सदर पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, नीरज शर्मा ने घर की चौथी मंजिल के बरामदे में फंदा लगाकर जान दी है।
विज्ञापन


वीरवार को नीरज का भाई राकेश उसे फोन कर रहा था लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पड़ोसी से आग्रह किया कि घर जाकर देखें कि सब ठीक है। पड़ोसी ने रात साढ़े नौ बजे लक्कड़ बाजार पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

'आत्महत्या नहीं बल्कि सोची समझी साजिश'

suicide case at shimla.

हुक्म चंद सीडीपीओ के पद पर सोलन में तैनात हैं। राकेश शर्मा ने आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सोची समझी साजिश के तहत हत्या की गई है। नीरज शर्मा को मानसिक रोगी साबित करने के लिए आईजीएमसी अस्पताल में मानसिक रोग विभाग से पर्ची बनवाई गई जबकि घर से उसे एलर्जी की दवा लेने का बहाना लगाकर ले गए।

घर से निकालने के लिए उस पर घर छोड़ने का दबाव बनाते रहे। राकेश शर्मा ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच करें। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

लगाए गए आरोप निराधार: हुक्मचंद

दूसरी तरफ हुकम चंद शर्मा ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को नकारते हुए कहा कि उसकी पत्नी काफी समय से डिप्रेशन की शिकार थी। डीएसपी सिटी बलबीर जसवाल ने कहा कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed