आखिर क्यों फंदे पर झूल गया शादीशुदा युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पातलियों में एक युवक ने लोहे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ग्रामीणों व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत पातलियों निवासी सुखविंद्र सिंह (26) पुत्र जोगेंद्र सिंह ने आत्महत्या कर ली। युवक वाहन में चालक का कार्य करता था। वाहन चलाकर ही अपने परिवार का गुजर बस करता था।
मृतक युवक अपने पीछे बीवी व एक ढाई वर्ष का बेटा छोड़ गया।
सुसाइड की वजह जानने में जुटी पुलिस
उधर, डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि पातलियों पंचायत निवासी सुखविंद्र सिंह पुत्र स्व. जोगेंद्र सिंह ने लोहे के कुंडे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस जांच में युवक के सुसाइड के कारण का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है।
शव परिजनों को सौंपा
बताया जा रहा है कि युवक बुधवार रात को कमरे से उठकर बाहर गया था। उसकी बीवी ने सुबह उठ कर देखा तो, पति को कमरे में नहीं पाया। इसके बाद आसपास पता करने लगी। इस दौरान मकान के दूसरे कमरे में अपनी पति को लटके देखा। युवक ने लोहे की कुंडी से रस्सी का फंदा लगा कर सुसाइड किया था।
पीड़ित परिजनों ने पंचायत प्रतिनिधियों व आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद ग्राम पंचायत के प्रधान प्रीतपाल सिंह व उप प्रधान परमेश्वर दास समेत ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पंचायत प्रतिनिधियों ने पांवटा पुलिस थाने में सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। युवक के शव को उतार कर कब्जे में ले लिया। पांवटा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।