फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suicide case at kangra.

युवक ने फिल्मी स्टाइल में की आत्महत्या

Sat, 23 Aug 2014 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डरोह (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डरोह (कांगड़ा) Updated Sat, 23 Aug 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
suicide case at kangra.

पालमपुर उपमंडल के भवारना इलाके में एक युवक ने पहाड़ी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि युवक परिजनों से किसी बात पर खफा था। इसी बात पर वह पहाड़ी से कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, इस संदर्भ में पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया है। युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। युवक की उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त युवक ने पहाड़ी से कूदने से पहले आंखों पर पट्टी बांध ली थी।
विज्ञापन


साथ ही ईयर फोन भी लगा लिया था। पहाड़ी से कूदने से पहले वह जोर-जोर से सहायता के लिए चिल्लाने लगा। वहीं, आसपास मौजूद कुछ लोग जब उसकी मदद के लिए दौड़े तो तब तक युवक ने पहाड़ी से छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं, पुलिस में इस बारे में मामला दर्ज नहीं हो पाया है। उधर डीएसपी नवदीप ने बताया कि इस तरह का मामला उनके ध्यान में नहीं है। अगर शिकायत आती है तो छानबीन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed