टीचर से तंग आकर 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन के जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में छात्र की मौत मामले में गठित जांच कमेटी ने स्कूल प्रबंधन की कोताही मानते हुए एक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। संदेह जताया जा रहा है कि शायद इसी की वजह से 12वीं के छात्र ने जान दे दी थी।
इसके अलावा शेष पर विभागीय जांच तेज कर दी है। निलंबित शिक्षक का स्टेशन बदलकर रिकांगपिओ कर दिया है।
जांच कमेटी के इस निर्णय के बाद पुलिस के शक की सूई अब स्कूल प्रबंधन पर घूम गई है।
पुलिस ने शुरू की पूछताछ
शुक्रवार को पुलिस ने प्रधानाचार्य समेत स्टाफ से पूछताछ की। स्टाफ के बयान अलग-अलग कलमबद्ध किए।
छात्र की मौत के बाद नवोदय विद्यालय चंडीगढ़ संभाग ने तीन सदस्यीय टीम गठित करने के आदेश दिए। जेएनवी के सहायक आयुक्त एमसी चार्ल्स, जेएनवी हमीरपुर और बिलासपुर को टीम में शामिल किया गया।
शुक्रवार को टीम ने जांच शुरू की। पुलिस जांच कर रही है कि क्या छात्र की मानसिक हालत ठीक थी या नहीं, कहीं स्टाफ से अनबन तो नहीं थी, या कोई प्रेम प्रसंग इस घटना का कारण बना है।
टैंक में मिला था 12वीं के छात्र का शव
बुधवार रात करीब साढे़ नौ बजे 12वीं के छात्र सुमित का शव पेयजल टैंक में मिला था। छात्र हॉस्टल में रहता था तथा छठी कक्षा से यहीं पढ़ रहा था।
उसका आचरण स्कूल में सामान्य था। छात्र ने दोपहर बाद स्कूल में कोई कक्षा नहीं लगाई थी। अर्की थाना प्रभारी कुलवंत चंदेल ने बताया कि छात्र की मौत दम घुटने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है।
शरीर में चोट के निशान नहीं हैं। आत्महत्या के कारण तलाशे जा रहे हैं। मामला संगीन है। जवाहर नवोदय विद्यालय चंडीगढ़ संभाग के आयुक्त सुरेश शर्मा ने कहा कि जांच को तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। कोताही बरतने पर एक अध्यापक को निलंबित किया गया है।