फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suicide at mandi dharmpur

मां के आंचल को छोड़कर वो मौत के झूले में झूला

Mon, 08 Sep 2014 10:31 PM IST
Updated Mon, 08 Sep 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
suicide at mandi dharmpur

उपमंडल की स्योह पंचायत के स्योह गांव में युवक ने घर से कुछ दूरी पर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक युवक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्योह गांव का संजय कुमार (23) पुत्र दुनी चंद ने रविवार रात बिना बताए घर से निकल गया। सोमवार सुबह तक संजय कुमार वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन


इसके बाद मृतक संजय कुमार की मां ने पंचायत उपप्रधान जगदेव के घर जाकर उन्हें बेटे के कहीं चले जाने के बारे में बताया। परिजनों के साथ उप प्रधान और गांव के लोग संजय कुमार को ढूंढने निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यास नदी पर बने झूले में लटककर दी जान

suicide at mandi dharmpur

एक किलोमीटर प्रौण के पास पहुंचे तो ब्यास नदी पर बने झूले से संजय कुमार लटका हुआ था। उपप्रधान जगदेव सिंह ने इसकी सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने पुलिस चौकी को सूचित किया।

मृतक संजय कुमार अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। बड़ी बहन की शादी हो गई है। संजय कुमार ने जमा दो करने के बाद इलेक्ट्रिकल का डिप्लोमा किया था।

कुछ समय ही घर पर ही था। पुलिस चौकी धर्मपुर प्रभारी मदन लाल के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं को ध्यान में छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed