{"_id":"6c334881ee4d2879a24b81e2d959254b","slug":"sucide-case-at-gohar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा क्या हुआ कि युवक ने ससुराल जाकर लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऐसा क्या हुआ कि युवक ने ससुराल जाकर लगाया फंदा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 01 Apr 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बासा पंचायत के दुगराईं गांव में एक युवक ने अपने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कांगरू गांव के रहने वाले कुंदन लाल (25) की अपने परिजनों से किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई थी।
इसके बाद यह 30 मार्च को पत्नी रीता और अपने एक साल के बेटे को लेकर ससुराल दुगराईं आया था। मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे कुंदन लाल, पत्नी रीता और उनका बेटा कमरे में सोए हुए थे।
कुंदन लाल की सास इंद्रा देवी अस्पताल में दवाई लेने गई थी। इस दौरान जब रीता को नींद पड़ी तो कुंदन लाल दूसरे कमरे में चला गया और रस्सी से फंदा लगाकर लटक गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की छानबीन
जब रीता नींद से जागी तो पति को गायब देखा। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो दरवाजा बंद था। रीता की मां इंद्रा जब घर पहुंची तो रीता ने बताया कि उसका पति दरवाजा नहीं खोल रहा है।
विज्ञापन
रीता की मां इंद्रा ने छत से जाकर दूसरे कमरे में दस्तक दी तो उसे अपना दामाद फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और मृतक के रिश्तेदारों के बयान लेकर मामला दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिय है।
एसएचओ नवीन झालटा ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।