फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students clash outside this college in Shimla, many bled

शिमला में इस कॉलेज के बाहर छात्र भिड़े, एक का फूटा सिर

Wed, 04 Dec 2019 09:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Dec 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
Students clash outside this college in Shimla, many bled
मारपीट में घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला के संध्याकालीन कॉलेज के बाहर रिज मैदान पर बुधवार को दो छात्र संगठनों में हुई भिड़ंत में कुछ छात्र लहूलुहान हो गए। अचानक हुई इस मारपीट के बाद यहां कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों संगठनों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। छात्रों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। इसमें कुछ छात्रों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


छात्र संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में दोनों संगठनों के छात्रों ने एक दूसरे पर हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। एबीवीपी के अध्यक्ष कपिल कपूर ने कहा कि एबीवीपी के कार्यकर्ता परीक्षा देकर परीक्षा हॉल के बाहर आ रहे थे तो अचानक एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


वहीं, इस घटना के बाद एबीवीपी के सदस्यों ने कालेज के प्रधानाचार्य को एसएफआई कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई करने का मांग पत्र सौंपा। दूसरी तरफ एसएफआई के जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि एबीवीपी के लोग कैंपस में बीते कुछ दिनों से बैनर और पोस्टर फाड़ कर झगड़े का माहौल बना रहे थे। छात्रों में इसी बात को लेकर मारमीट हुई है। इसमें एसएफआई के कार्यकर्ताओं को भी चोंटे आई हैं। एबीवीपी ने हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed