फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   student jumped into bsl canal at Sundernagar mandi

परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने उठाया खतरनाक कदम, यहां जानिए पूरा मामला

Sun, 01 Apr 2018 12:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, सुंदरनगर (मंडी) Updated Sun, 01 Apr 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
student jumped into bsl canal at Sundernagar mandi

परीक्षा में फेल होने पर एक छात्र ने खतरनाक कदम उठा लिया। जी हां, परीक्षा में फेल होने पर जमा एक के छात्र ने सुंदरनगर के बीएसएल नहर में छलांग लगा दी। 

विज्ञापन


गार्द कर रहे सुरक्षा कर्मियों और कुछ स्थानीय लोगों ने जान पर खेलकर छात्र को सुरक्षित नहर के बाहर निकाल दिया। छात्र को तुरंत अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्र की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शनिवार को एक स्कूली छात्र की ओर से परीक्षा में फेल होने पर बीएसएल नहर में छलांग लगाने का मामला प्रकाश में आया। कुछ लोगों ने अपनी जान पर खेलकर छात्र को सुरक्षित नहर से निकाल दिया और अब छात्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए पूरा मामला

student jumped into bsl canal at Sundernagar mandi

पुलिस के अनुसार फगवास स्कूल में परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। इसमें छात्र असफल हो गया। इसके उपरांत वह सुंदरनगर आ गया और नहर के किनारे घूमने लगा। समय मिलते ही उसने नहर में छलांग लगा दी।

उसी समय वहां से गुजर रहे नौलखा निवासी नरेंद्र ठाकुर, समाजसेवी नरेश चंदेल व जीवन रेखा नर्सिंग स्कूल के प्रबंध निदेशक सुरेंद्र पाल ने अपनी जान पर खेलकर युवक को नहर से निकाल लिया। इस दौरान वहां तैनात पुलिस के जवान ने भी उनकी सहायता की।

छात्र को नहर से निकाल कर सुरेंद्र पाल अपने वाहन में अस्पताल लेकर गए और उसका उपचार शुरू किया गया। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed