फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Student entered in HPU Girls' Hostels with Sharp weapon in shimla

एचपीयू के गर्ल्स हॉस्टल में दराट लेकर घुस गया छात्र, पुलिस ने दबोचा

Tue, 26 Mar 2019 09:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Mar 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
Student entered in HPU Girls' Hostels with Sharp weapon in shimla
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में  देर शाम एक छात्र दराट लेकर घुस गया। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र नशे में था। आरोपी को दराट के साथ देखकर छात्राओं में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


इससे पहले आरोपी किसी को नुकसान पहुंचाता, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लॉ छठे सेमेस्टर का छात्र है और एबीवीपी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, छात्र संगठनों में मैदान में संघ की शाखा लगाने को लेकर हुई हिंसा का मामला भी दोनों पक्षों को बिठाकर सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार इस घटना से पहले विवि परिसर में छात्राओं के दो गुट भिड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफवाह फैली कि किसी ने एबीवीपी की एक कार्यकर्ता को चाकू मार दिया है। नशे में आरोपी छात्र अपने संगठन की कार्यकर्ता को चाकू लगने की बात सुनकर भड़क गया और छात्रावास परिसर में घुस गया। मंगलवार को आरोपी छात्र को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

कड़े पहरे के दावे, फिर कैसे हॉस्टल तक पहुंचा छात्र

डीएसपी मुख्यालय प्रमोद शुक्ला ने कहा कि युवक नशे में था और एंबुलेंस में लटक कर छात्रावास परिसर तक पहुंचा। इसे पकड़ लिया गया है। चेकिंग के दौरान इसके पास से दराट मिला है।

छात्र संगठनों में हिंसक मारपीट होने के बाद से विवि परिसर की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। इसके बावजूद आरोपी छात्र कन्या छात्रावास तक पहुंच गया। घटना ने विवि प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब तक हिंसक प्रदर्शन ब्वॉयज हॉस्टलों तक सीमित रहता था, अब कन्या छात्रावास में इस तरह की यह पहली घटना है। घटना से हॉस्टल में ठहरीं छात्राएं सहम गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed