फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   student beaten up by nsui leader in hamirpur.

एनएसयूआई नेता की गुंडई, पीट डाला युवक

Mon, 05 Jan 2015 11:14 PM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
student beaten up by nsui leader in hamirpur.

हमीरपुर में एक एनएसयूआई नेता ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक व्यक्ति से मारपीट की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक कुमार पुत्र बिहारी लाल निवासी वार्ड नंबर 4 शिवनगर हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 1 जनवरी को करीब 1:15 बजे वह अपने रिश्तेदारों को वार्ड नंबर तीन में छोड़कर गांधी चौक पहुंचा।

विज्ञापन


इस दौरान वहां पर एक गाड़ी नंबर एचपी22सी 0777 सड़क पर तिरछी खड़ी की गई थी। इसने अपनी गाड़ी के ड्राईवर को गाड़ी साइड से निकाल लेने को कहा तो पहले से ही तिरछी खड़ी गाड़ी के पास खड़े करीब आधा दर्जन लड़कों ने उसे गंदी गालियां देना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

गाड़ी को रोककर की मारपीट

student beaten up by nsui leader in hamirpur.

इसके बाद इन युवकों ने गाड़ी को रोककर आशोक कुमार के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी युवकों में से वह केवल सौरभ कटोच को ही जानता है, जोकि एनएसयूआई पदाधिकारी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोपी युवकों ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं। मारपीट में अशोक कुमार को काफी चोटें आई हैं।

उधर, पुलिस अधीक्षक अजय बौध का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed