{"_id":"c010f983396bcfcd46e13dbad2ff2485","slug":"strange-theft-case-at-kinnaur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करने आए शातिर, खिचड़ी खाकर हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी करने आए शातिर, खिचड़ी खाकर हुए फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मकान में कुछ शातिर चार दिन के भीतर दूसरी बार चोरी करने पहुंचे। मगर बदमाश खिचड़ी खाकर ही फरार हो गए। यह मामला हिमाचल के जिला किन्नौर में सामने आया है। यहां स्पीलो में एक मकान में चोरों ने चार दिन के बाद दूसरी बार सेंध लगाई।
विज्ञापन
इस दौरान चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा। ऐसे में चोरों ने कुछ और ही कारनामा कर डाला। इन चोरों ने मकान में खाना बनाया, खाया और फिर चलने बने। यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। स्पीलो निवासी छेरिंग टाशी के मकान में चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि छेरिंग का मुख्य घर स्पीलो में ही किसी दूसरी जगह है। जिस घर में सेंधमारी की वह उसकी ओबीरी (रखवाली के लिए बनाया गया घर) है। दोनों बार चोरी के समय इस घर में कोई भी मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान सरिता को दी।
विज्ञापन
धान ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी है। प्रधान सरिता ने बताया कि जब पहले चोरी हुई थी तो इसकी सूचना भी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने इसके बाद मांग के तहत घर के आसपास गश्त लगाई। हैरानी की बात है कि गश्त के बाद चौथे दिन फिर रात को चोरों ने घर में सेंधमारी कर दी।