फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Stones pelted at Bhattiyat Chamba MLA Bikram Singh Jaryal car Himachal Pradesh

भाजपा विधायक की गाड़ी पर किया पथराव, तीन गिरफ्तार

Fri, 11 Jan 2019 12:51 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 11 Jan 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
Stones pelted at Bhattiyat Chamba MLA Bikram Singh Jaryal car Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विक्रम सिंह जरयाल की गाड़ी पर जतरूण मोड़ के समीप शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। पुलिस थाना चुवाड़ी में इसकी शिकायत हुई है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त तीन युवकों को भी पकड़ा है। वहीं, भाजपा विधायक की गाड़ी पर पथराव के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच वाद-विवाद का क्रम भी जारी हो गया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक किसी कार्यक्रम से वापस आ रहे थे। जैसे ही विधायक की गाड़ी जतरूण मोड़ के समीप पहुंची तो रात के अंधेरे में शरारती तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया। हालांकि शरारती तत्वों ने एक ही गाड़ी पर पथराव किया जबकि अन्य गाड़ियों को छोड़ दिया। जिस गाड़ी पर शरारती तत्वों ने पथराव किया, उसमें चालक व विधायक के पर्सनल असिस्टेंट ही मौजूद थे।
विज्ञापन


विधायक दूसरी गाड़ी में सवार थे। शरारती तत्वों के पथराव से गाड़ी को नुकसान हुआ है। इसके बाद विधायक के भतीजे अमित जरयाल ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाना चुवाड़ी में की है। अमित जरयाल ने बताया कि शरारती तत्वों ने विधायक को नुकसान पहुंचाने के मकसद से उनकी गाड़ी पर पथराव किया है लेकिन विधायक दूसरी गाड़ी से रवाना हुए। अमित जरयाल ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहनता से छानबीन की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पथराव : विक्रम

Stones pelted at Bhattiyat Chamba MLA Bikram Singh Jaryal car Himachal Pradesh
विधायक विक्रम सिंह जरयाल

पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने माना कि विधायक की गाड़ी पर पथराव होने की शिकायत चुवाड़ी थाने में पहुंची है। शिकायत के आधार पर तफ्तीश करते हुए पुलिस ने कुछ युवकों को पकड़ा है। पुलिस निष्पक्षता से मामले की जांच कर रही है।

भटियात विधायक विक्रम सिंह जरयाल ने बताया कि इस घटना को अंजाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेसी राजनीतिक द्वेष से उन्हें नुकसान पहुंचाना चाह रहे हैं। पुलिस में शिकायत की गई है। उन्हें कानून पालिका पर पूर्ण विश्वास है। 
  
विस क्षेत्र भटियात के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया का कहना है कि विधायक की गाड़ी पर पथराव उनके ही संगठन के कार्यकर्ताओं की योजना से हो सकता है। उन्होंने बताया कि भाजपा संगठन के कार्यकर्ता उनकी कार्यप्रणाली से असंतुष्ट हैं। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कोई भी हाथ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed