{"_id":"1175d5f169d421c81c88f530870c3baf","slug":"stone-pelting-panchayat-uppradhan-in-sirmour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपप्रधान पर लोगों ने बरसाए पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत उपप्रधान पर लोगों ने बरसाए पत्थर
ब्यूरो/ अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
Updated Sat, 09 May 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
रंजिश के चलते करीब आधा दर्जन ग्रामीणों ने डिब्बर पंचायत के उपप्रधान पर पथराव कर डाला। उपप्रधान काम के सिलसिले में बीडीओ ऑफिस के कुछ कर्मचारियों के साथ मटलोड़ी गांव पहुंचे थे। उपप्रधान की शिकायत पर पुलिस ने पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर लिया है। पथराव की घटना के बाद पूरी पंचायत में तनाव बना हुआ है। किसी तरह उपप्रधान और कर्मचारी वहां से जान बचाकर भागे। उपप्रधान के हाथ और पैर में चोट लगी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुछ रोज पहले ही इस पंचायत के प्रधान को निलंबित कर दिया गया है। उपप्रधान के पास ही अब प्रधान की शक्तियां भी हैं। गांव के कुछ लोगों को यह मंजूर नहीं। इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत के उपप्रधान ओम सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि वे खंड विकास राजगढ़ के कर्मचारियों के साथ शनिवार को मटलोडी गांव में जांच के मामले में गए हुए थे। जैसे ही वे गांव पहुंचे, पहाड़ी के ऊपर से अचानक पत्थरों की बौछार शुरू हो गई। पत्थरों की बारिश होते देख सभी तितर- बितर हो गए।
विज्ञापन
निम्मो देवी, शीला देवी, बसंती, पुष्पा, रोशनी, प्रदीप कुमार और सुरेंद्र ने यह पथराव किया। पथराव के बाद इन लोगों ने उन्हें घेर लिया। ग्रामीणों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह वे और कर्मचारी वहां से बचने में कामयाब हो सके। पंचायत की प्रधान को वित्तीय अनियमितताओं के चलते निलंबित करने के बाद प्रधान की शक्तियां उपप्रधान को सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
इससे पंचायत के दो गुटों में तनाव चल रहा है। थाना प्रभारी राजगढ़ दौलत राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।