फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   stamp scam in himachal solan

थाने के नाम पर चल रहा फर्जी कारोबार

Thu, 18 Sep 2014 04:06 PM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
stamp scam in himachal solan

हिमाचल प्रदेश के सोलन नालागढ़ में पुलिस की नाक के तले नालागढ़ थाने की फर्जी मोहरें बनाकर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फर्जी पुलिस वेरिफकेशन का काम चलता रहा।

विज्ञापन


लेकिन पुलिस को इसकी कानोकान खबर नहीं लगी। लेकिन एसडीएम नालागढ़ की पैनी निगाहों ने ड्राइविंग लाइसेंस पर लगी पुलिस वेरीफिकेशन की मुहरें पहचान ली और मामला पुलिस को सौंपा। नालागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को दबोचा है।
विज्ञापन


एसडीएम ललित जैन की शिकायत पर यह मामला प्रकाश में आया है। अंदेशा है कि काफी बड़े पैमाने में फर्जी पुलिस वेरीफिकेशन पर लाइसेंस इश्यू हो सकते हैं। लिहाजा उपमंडल प्रशासन आरएलए नालागढ़ से जारी लाइसेंसों को जांच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह पकड़ में आया मामला

stamp scam in himachal solan

बिलासपुर का एक युवक सुभाष अपना लाइसेंस बनाने के लिए नालागढ़ गया तो वहां उससे वेरिफिकेशन की जरूर पड़ी। इसी दौरान पहले से खड़े दलाल ने उससे संपर्क किया कि वह उनका पुलिस वेरिफिकेशन करा देंगे।

उन्हें थाने में जाने की जरूरत नहीं है। सुभाष का लाईसेंस एसडीएम ललित जैन के पास गया तो सभी के एक जैसे साइन व मोहर देखकर एसडीएम ने सुभाष की फाइल को जांच के लिए पुलिस थाने भेजी। सुभाष से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना मुहं खोल दिया।

इस तरह से चलता थ्‍ाा गोरखधंधा

stamp scam in himachal solan

अवैध कारोबार में गिरोह के सदस्य पुलिस वेरिफिकेशन की कॉपी को बड़े तरीके से स्कैन फोटो स्टेट कराते थे। इसके बाद वह वेरिफिकेशन कॉपी पर थाना प्रभारी के साइन की नकल और मोहर लगाते।

यह धंधा पिछले कई माह से चल रहा था। इसके बदले में लाइसेंस धारक से मोटी फीस वसूली जाती। बताया जा रहा है कि इस काम के एवज में 1000 से 2000 तक लिए जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed