फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   son died after father's death at hamirpur.

पिता को मुखाग्नि देने के बाद बेटे की भी मौत

Sun, 12 Apr 2015 12:17 AM IST
Updated Sun, 12 Apr 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
son died after father's death at hamirpur.

पिता को मुखाग्नि देकर क्रियाकर्म का सामान लेकर लौट रहा बेटा भी मौत का ग्रास बन गया। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना हिमाचल के जिला हमीरपुर के बिझड़ी की है। यहां पिता को मुखागिभन देने के दूसरे ही दिन बेटे हंसराज की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


हंसराज अपने छोटे भाई राकेश कुमार के साथ कार में पिता के किरयाकर्म का सामान लेकर घर लौट रहा था। कार हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं, राकेश कुमार घायल हो गया है। हंसराज निवासी तज्यार के पिता ध्यान चंद का शुक्रवार को निधन हो गया था। पिता के निधन का समाचार सुनते ही हंसराज घर आया था। हंसराज दिल्ली में स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है। शुक्रवार को पिता की अर्थी को कंधा दिया।
विज्ञापन


श्मशानघाट में पिता को मुखाग्नि देने के बाद शनिवार को किरयाकर्म का सामान लेने अपने भाई के साथ कार में महारल बाजार गया। महारल से सामान खरीदकर दोनों भाई घर आ रहे थे कि रास्ते में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हंसराज की मौत हो गई। हंसराज अपने पीछे 14 साल की बेटी और 15 साल का बेटा व पत्नी छोड़ गया है। घर में दो मौत होने से परिवार पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार हादसे में दो की मौत

son died after father's death at hamirpur.

उधर, पर्यटन नगरी मनाली के समीप जगतसुख मेले से लौट रहे दो युवकों की कार हादसे में मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि पैरापिट से टकराने के बाद कार सड़क पर पलटने के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं कार चला रहा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक उसे रात करीब एक बजे सूचना मिली कि वामतट मार्ग पर करजां में प्राइमरी स्कूल के समीप एचपी-34 सी 0022 नंबर प्लेट वाली एक होंडा सीटी कार पलट गई। मृतकों की शिनाख्त बटाहर निवासी 22 वर्षीय बलवीर और कुमारसैन निवासी 22 वर्षीय लक्ष्य शर्मा के रूप में हुई है। हादसे के दौरान कार चला रहे संजीव ठाकुर को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed