फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   someone killed one day old baby at bilaspur.

पैदा होने के बाद बच्ची की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में फेंका शव

Thu, 28 Apr 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Thu, 28 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
someone killed one day old baby at bilaspur.
नवजात का शव अस्पताल से करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों में मिला है। - फोटो : Demo pic

हिमाचल के जिला बिलासपुर में शहर के बीचों बीच मृत नवजात मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि कन्या शिशु की गला घोंटकर हत्या की गई है। कन्या शिशु के गला महिला के कपड़े से कसा हुआ मिला है। नवजात का शव अस्पताल से करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों में मिला है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। नवजात के शव को जिला अस्पताल में शव गृह में रखा गया है और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा पुलिस के अनुसार मामला मंगलवार करीब साढ़े छह बजे का है।
विज्ञापन


जब एक शख्स ने कोर्ट रोड़ पर चेतना प्रिंटिग प्रेस से अस्पताल की ओर जाने वाली पगडंडी पर झाड़ियों में मृत शिशु देखा। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस चौकी से मुख्य आरक्षी रमेश चंद और कुलदीप कुमार ने तुरंत मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत शिशु को प्रथम दृष्टि देखने पर पता चलता है कि उक्त कन्या शिशु का गला घोंट कर बड़ी बेदर्दी से मारा गया है। क्योंकि कन्या शिशु के गले में महिला का कपड़ा कसा हुआ पाया गया। नवजात का जन्म करीब एक दिन पहले ही हुआ था।

नवजात का डीएनए सैंपल लेबोरेटरी में भेजा

someone killed one day old baby at bilaspur.
पुलिस ने डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने नवजात का पोस्टमार्टम करवाने के बाद बुधवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इससे साफ हो पाएगा कि मासूम की मौत कैसे हुई है?

पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि मासूम को कौन लेकर आया था और इसे किसने फेंका। वहीं पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ करेगी ताकि इस बारे में पता लग सके कि मासूम को कौन फेंक आया।

इस बारे में राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने मासूम का डीएनए जांच के लिए भेज दिया है। वहीं पोस्टमार्टम कर मासूम का अंतिम संस्कार भी पुलिस ही कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी पुलिस को पोटमार्टम रिपोर्ट की इंतजार है। जिससे पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed