फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Some Person Throw stones at jail superintendent House at Una.

जेल अधीक्षक के घर पर हमला, पथराव के साथ फायरिंग से दहशत

Wed, 30 Nov 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना) Updated Wed, 30 Nov 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
Some Person Throw stones at jail superintendent  House at Una.

डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जेल के घर पर देर रात अज्ञात हमलावरों ने जमकर पथराव किया। यही नहीं, बदमाशों ने फायरिंग भी की। पूरे इलाके में अब दहशत फैल गई है। मामला हिमाचल के जिला ऊना का है।

विज्ञापन


यहां बनगढ़ स्थित जिला कारागार में तैनात डिप्टी सुपरिंटेंडेंट अनिल सिंघा के संतोषगढ़ स्थित घर में सोमवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने पथराव कर डाला। बताया जा रहा है हमले के दौरान हवाई फरार भी हुआ।
विज्ञापन


लेकिन पुलिस जांच में इस बारे अभी कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना के बाद हरोली के डीएसपी अमित शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जेल के घर पर तथ्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले के संदर्भ में एक व्यक्ति से पूछताछ भी की है। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट अनिल सिंघा ने बताया कि सोमवार देर रात 11 बजकर 50 मिनट पर अज्ञात हमलावरों ने उनके घर पर बाहर से पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

चार लोग घर पर करते रहे पथराव, बाद में फरार

Some Person Throw stones at jail superintendent  House at Una.

शोर सुनते ही उन्होंने बाहर देखा तो चार अज्ञात लोग उनके घर पर पत्थर फेंक रहे थे। इसके बाद उनके बच्चे और पत्नी चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए। जिससे हमलावर मौके से भाग निकले।

जिसके बाद उन्होंने फौरन पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके पर जायजा लिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के घर पर पथराव हुआ है। जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वारदात में कोई हवाई फायर नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed