फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   soldier wife and child kidnaped in himachal.

घर के सामने घूमता था, पत्नी बच्चे को उठाकर ले गया

Sun, 25 Jan 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 25 Jan 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
soldier wife and child kidnaped in himachal.

हिमाचल प्रदेश चंबा जिला के बकलोह इलाके में भारतीय सेना में तैनात एक जवान की पत्नी व उसके बच्चे का अपहरण हो गया है।

विज्ञापन


पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने साथ पीड़ित की आल्टो कार भी ले गया है। राजकुमार पुत्र किश्न सिंह निवासी बकलोह जो फौज में कार्यरत है।

उन्होंने चुवाड़ी थाना में मामला दर्ज करवाया है कि आरोपी मोनिष निवासी कंदरोड़ी जिला कांगड़ा 14 जनवरी को उसकी पत्नी व बच्चे का अपहरण करके कहीं ले गया है।

विज्ञापन

तलाश में जुटी पुलिस टीमें

soldier wife and child kidnaped in himachal.

पीड़ित ने बताया कि आरोपी अकसर उसके घर के आसपास भटकता रहता था। लेकिन वह इस हरकत को अंजाम देगा उसे इसका पता नहीं था। पीड़ित ने बताया कि मोनिष उसकी पत्नी के साथ साथ उसके बारह वर्ष के बेटे को भी ले गया है।

इसका पता उसे तब चला जब उसकी सास ने उसे फोन पर बताया कि उसकी पत्नी और बेटे उक्त आरोपी के साथ उसके घर कंदरौड़ी जिला कांगड़ा में हैं।

उधर, आरोपी की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 366 व 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इसकी पुष्टि करते हुए एसपी चंबा डीके चौधरी ने बताया कि पुलिस की टीम को आरोपी की तलाश के लिए उसके निवास स्थान व ठिकानों की ओर भेज दिया गया। शीघ्र ही आरोपी को हिरासत में ले लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed