फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Soldier commit suicide due to his wife, incident happend in hamirpur

छुट्टी पर आए परेशान फौजी ने दी जान, वजह चौंका देने वाली

Thu, 20 Oct 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Thu, 20 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Soldier commit suicide due to his wife, incident happend in hamirpur

हिमाचल के हमीरपुर के पनसाई गांव में पत्नी से परेशान फौजी ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। फौजी कुछ दिन पहले ही एक महीने की छुट्टी लेकर घर आया था। मृतक सैनिक पवन कुमार निवासी हड़ेटा की शादी करीब 9 साल पहले पनसाई में नरेश कुमारी के साथ हुई थी।

विज्ञापन


शादी के बाद पवन कुमार ने अपने ससुराल पनसाई में ही घर बना लिया। मंगलवार रात करीब 10 बजे पवन ने पंचायत प्रधान सुदेश बेगम को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी नरेश कुमारी बच्चों सहित आत्महत्या करने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन


प्रधान ने सुबह उसके घर आकर मामला सुलझाने का आश्वासन दिया। रात साढ़े 11 बजे पवन ने दोबारा पंचायत प्रधान को फोन किया और खुद आत्महत्या करने की बात कही। इस दौरान भी उसने सुबह के समय मामला सुलझाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां के घर चली गई पत्नी, फौजी पति ने लगा लिया फंदा

Soldier commit suicide due to his wife, incident happend in hamirpur

इसके बाद पवन ने फौज के अधिकारी को फोन कर आत्महत्या करने की बात कही। इस दौरान संबंधित अधिकारी ने नादौन पुलिस और पंचायत प्रधान को इसकी सूचना दी। पुलिस की सूचना पर पंचायत प्रधान ने दो लोगों को पवन के घर भेजा। जब दोनों लोग पवन के घर पहुंचे तो पवन की पत्नी अपने बच्चों के साथ पास ही स्थित अपनी मां के घर जा रही थी।

रात करीब 12 बजे पवन ने अपने चाचा को फोन कर आत्महत्या करने की बात कही। बाद में लोगों ने पवन का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ देखा। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर, एएसपी शिव कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed