{"_id":"60ec69678ebc3e4c1d13f8ae","slug":"solan-pso-of-haryana-health-minister-s-pistol-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री के पीएसओ की पिस्तौल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोलन: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री के पीएसओ की पिस्तौल चोरी
Mon, 12 Jul 2021 09:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कंडाघाट(सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, कंडाघाट(सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 12 Jul 2021 09:40 PM IST
सार
पुलिस लाइन एफसी अंबाला में तैनात पुलिस कर्मी अरविंदर पुत्र राजवीर सिंह निवासी गांव पधाना डाकघर व तहसील नीलोखेड़ी जिला करनाल हरियाणा का रहने वाला है और हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पीएसओ है।
विज्ञापन
पिस्टल(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालका-शिमला एनएच पर कंडाघाट में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री के पीएसओ की 13 रौंद के साथ सर्विस पिस्टल चोरी हो गई। मामला सोमवार सुबह का है। जिसकी शिकायत सुरक्षा कर्मी ने पुलिस थाना कंडाघाट में दी। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। जिससे रौंद समेत पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन एफसी अंबाला में तैनात पुलिस कर्मी अरविंदर पुत्र राजवीर सिंह निवासी गांव पधाना डाकघर व तहसील नीलोखेड़ी जिला करनाल हरियाणा का रहने वाला है और हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पीएसओ है। वह हरियाणा से शिमला अपने दोस्त के साथ घूमने आया था, जब दोनों वापस हरियाणा जा रहा थे तो सुबह के समय खाना खाने के लिए कंडाघाट के समीप एक ढाबे पर रुके। इस दौरान उनकी गाड़ी अनलॉक रह गई।
विज्ञापन
वहीं जब वे खाना खाकर वापस आए तो गाड़ी में रखा एक बैग गायब, जिसमें सर्विस पिस्टल समेत 13 रौंद भी थे। सुरक्षा कर्मी ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सिरीनगर पुराना कोर्ट रोड के एक युवक गौरव को गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस ने पिस्टल समेत रौंद भी बरामद कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि कंडाघाट थाना प्रभारी बृजलाल ने की है।
विज्ञापन