फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   solan murder case: read exclusive story

पढ़िए, दोस्तों की दरिंदगी की खौफनाक कहानी

Tue, 30 Sep 2014 08:49 PM IST
Updated Tue, 30 Sep 2014 08:49 PM IST
विज्ञापन
solan murder case: read exclusive story

दुर्गेश की बढ़ती कमाई से उसके दोनों दोस्त परेशान थे। उसकी तरक्की से जलकर दोस्तों ने ऐसी साजिश रची जिसे दुर्गेश भांप नहीं पाया। मामला हिमाचल के जिला सोलन के सोबन माजरा का है। यहां दुर्गेश हत्याकांड में पुलिस ने बड़े खुलासे किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोबन माजरा से लापता युवक दुर्गेश का शव रोपड़ के पास नहर से बरामद हो गया है। पुलिस ने पूछताछ में कत्ल की वजह और कातिलों का भी पता लगा लिया है। पुलिस के अनुसार शराब पीने के बाद युवक के दो दोस्तों ने उसे नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों दोस्तों पर हत्या का मामला दर्ज करने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जहां से 7 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

इसलिए की हत्या

solan murder case: read exclusive story

उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के कोठा निवासी 24 वर्षीय दुर्गेश पुत्र राम बहादुर सोबन माजरा में रेहड़ी लगाता था। सस्ते बर्गर देने पर उसकी अच्छी बिक्री होती थी। वहीं रेहड़ी लगाने वाले यूपी के जिला बरेली के गांव बेहड़ी के धर्मपाल व हरायपुर जंगी गांव के चंद्रपाल उसके कार्य से जलते थे।

इसलिए उसे हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटाने की इन दोनों ने योजना बनाई। 20 सितंबर को उसे पंजाब के भरतगढ़ यह कह कर ले गए कि वहां किसी के जन्मदिन की पार्टी में बर्गर की रेहड़ी लगानी है।

भरतगढ़ में उसे पहले शराब पिलाई उसके बाद दोनों ने उसे नहर फेंक दिया।

ऐसे खुला राज

solan murder case: read exclusive story

धर्मपाल व चंद्रपाल दोनों वापस सोबन माजरा आए गए, लेकिन जब दुर्गेश नहीं आया तो उसकी पत्नी ने पुलिस चौकी जोघों में पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही उसने धर्मपाल व चंद्रपाल पर शक जताया।

पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने दुर्गेश को नहर में फेंक कर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। नालागढ़ पुलिस ने रविवार देर सायं पंजाब के रोपड़ के पास नहर से शव बरामद कर लिया।

इसकी शिनाख्त उसके परिजनों ने की। पुलिस ने नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करा कर शव मृतक की पत्नी व पिता को सुपुर्द कर दिया। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि धर्मपाल व चंद्रपाल के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed