फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snatching case at solan

CBI अफसर बनकर आए शातिरों ने की लूटपाट

Mon, 01 Sep 2014 09:39 AM IST
Updated Mon, 01 Sep 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
snatching case at solan

नकली सीबीआई अफसर बनकर आए सोलन के पांच युवकों ने सिरमौर के एक युवक से छीनाझपटी कर ली। सीबीआई अफसर बताकर पहले तो जबरदस्ती पैसे छीन लिए फिर एटीएम कार्ड और उसका पिन नंबर भी हासिल कर लिया। शिकायतकर्ता सिरमौर के राजगढ़ का है और किराये के मकान में सोलन में रहता है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता युवक सुनील दत्त पुत्र सोहन लाल निवासी नजदीक सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ का आरोप है कि 14 अगस्त को सोलन के करण नामक युवक ने फेसबुक पर पहले उससे दोस्ती की और उसका फोन नंबर ले लिया।
विज्ञापन


इसके बाद करण ने इसे 12 बजे शामती में मिलने को बुलाया, जब यह शामती पहुंचा तो वह लड़का इसे एक सुनसान फैक्टरी में ले गया। थोड़ी देर बाद उसने फोन करके चार अन्य लड़कों को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाश में जुटी सोलन पुलिस

snatching case at solan

पांच युवकों ने खुद को सीबीआई अफसर बताकर उससे मारपीट की और एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, आधार कार्ड आदि जरूरी दस्तावेज छीन लिए। उसका पिन नंबर भी जबरदस्ती पता कर लिया।

उन्होंने एटीएम से 1500 रुपये निकाल लिए। छह दिन बाद 20 अगस्त को 10 हजार रुपये की मांग की। परेशान युवक बीते दिन पुलिस थाना पहुंचा। एसपी सोलन डा. रमेश छाजटा ने मामले की पुष्टि की कि धारा 384, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी कहां के हैं और किन किन लोगों को चूना लगा चुके हैं। इसकी छानबीन की जा रही है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed