{"_id":"5ae43bfd4f1c1b3b0a8b6e73","slug":"smugglers-left-truck-of-animals-in-kala-amb-and-ran-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाका देखकर चलता ट्रक छोड़ भागे पशु तस्कर, आग लगने से 6 बैलों की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाका देखकर चलता ट्रक छोड़ भागे पशु तस्कर, आग लगने से 6 बैलों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कालाअंब (सिरमौर)
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश से सटे हरियाणा के सीमा क्षेत्र में पशु तस्करों के ट्रक में आग लगने से छह बैलों की मौत हो गई। घटना प्रदेश की सीमा से महज 500 मीटर की दूरी पर हरियाणा के कालाअंब इलाके में हुई।
विज्ञापन
पशु तस्करों को पुलिस की नाकेबंदी की खबर मिल गई थी, जिसके डर से चालक और क्लीनर चलते ट्रक से कूदकर भाग गए। कुल बारह बैलों से लदा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया, जिससे उसमें आग लग गई। पुलिस ने दोनों आरोपियाें को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कालाअंब-नारायणगढ़ एनएच पर बैलों से भरे एक कंटेनर को उत्तर प्रदेश की तरफ ले जाया जा रहा था। इसकी भनक नारायणगढ़ के गो रक्षकों को लग गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और गोरक्षकों ने पशुओं को छुड़ाने के लिए नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन
नाकाबंदी का पता चलने पर पशुओं को तस्करी कर ले जा रहे चालक और क्लीनर चलते ट्रक से कूदकर भाग निकले। इस बीच ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। बैलों से भरा कंटेनर पलट गया। पलटने के बाद ट्रक में आग लग गई। हालांकि बाद में दमकल कर्मियों ने आग बुझा दी लेकिन 6 बैलों की मौत हो चुकी थी।
अन्य छह बैलाें को सुरक्षित निकाल लिया गया। कालाअंब (हरियाणा) के सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि हरियाणा पुलिस को गाड़ी के बारे में पूर्व सूचना मिली थी। इसके मद्देनजर डेरा के पास पुलिस नाका लगाया गया था। यह हादसा सुबह 11 बजे अंबाला-देहरादून वाया कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर हुआ।
जिंदा बैलों को नारायणगढ़ स्थित गोशाला भेज दिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि स्पार्किंग की वजह से ट्रक में आग लग गई थी। जिस पर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जल्द ही काबू पा लिया। बैलों की तस्करी मामले में दो व्यक्ति मोहसिन व हासीन गिरफ्तार किए गए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।