{"_id":"5d8e96a96fadda914e7cf48241c072eb","slug":"slipped-and-fell-died-two-person-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांव फिसला और ढांक से गिरकर दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांव फिसला और ढांक से गिरकर दो की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 09 Aug 2014 02:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुल्लू में ढांक से गिरने पर पंचायत सचिव समेत एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का कारण पांव फिसलना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहले मामले में बंजार के पुजाली गांव के साथ सटे सराऊ नाला के समीप मोहनी पंचायत में पंचायत सचिव पद पर तैनात जमन सिंह (40) देर शाम घर लौट रहे थे।
उसी दौरान उनका पांव फिसल गया और ढांक से गिरने पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे मामले में भुंतर थाना के तहत आने वाले दोहरानाला के वणसू गांव के बंटू राम (40) शाम के समय घर लौट रहे थे। जब वह गांव के समीप पहुंचे तो अचानक खाई में गिरकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पांव फिसलने का लग हा है। लेकिन, पुलिस घटनास्थल पर सभी बिंदुओं को केंद्र में रखकर छानबीन कर रही है। पुलिस ने हादसे की जगह की वीडियो और फोटोग्राफी भी करवाई है।
विज्ञापन