मंदिर के बगल में मिला युवती का कंकाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर परिसर में युवती का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा के कंडवाल स्थित हिलटॉप मंदिर का है। पुलिस ने मंदिर परिसर से एक युवती का कंकाल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार युवती का यह कंकाल काफी पुराना लग रहा है। लेकिन यह यहां कहां से आया और कैसे आया, इसका पता नहीं चल पाया है। साथ ही यह युवती कौन थी, इसकी भी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
फिलहाल राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस ने कंकाल को कब्जे में ले लिया है और चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया है। डाक्टरी रिपोर्ट के बाद ही युवती की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। जरूरत पड़ने पर फोरेंसिक जांच भी करवाई जा सकती है।
20 से 25 साल की है युवती
पुलिस के अनुसार युवती के पांव का कुछ हिस्सा कंकाल बनने से बचा था। साथ में एक स्लैक्स भी पड़ी थी। जिससे पता चला कि यह कंकाल युवती का है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को राहगीरों ने हिलटॉप मंदिर के नजदीक झाड़ियों में एक कंकाल पड़ा होने की सूचना दी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती का शव कंकाल बन चुका था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती की मौत कुछ दिन पहले हुई होगी, लेकिन उसका शव झाड़ियों में कैसे पहुंचा, इसकी गहनता से छानबीन की जाएगी।
यह कंकाल 24-25 वर्षीय युवती का लग रहा है। डीएसपी मनोज जोशी ने बताया कि रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस फिलहाल 174 सीआरपीसी के तहत जांच आरंभ कर दी है।