{"_id":"44b05721ada4c9a74f8aba891b76acfc","slug":"six-year-imprisonment-for-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से छेड़छाड़ पर शिक्षक को 6 वर्ष कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं से छेड़छाड़ पर शिक्षक को 6 वर्ष कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sat, 29 Nov 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय प्राथमिक स्कूल की छात्राओं से अश्लील हरकतें करने के दोषी शिक्षक को पोक्सो एक्ट के तहत छह वर्ष का कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में अभियुक्त को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव भारद्वाज ने अहम फैसला दिया।जिला न्यायवादी रविंद्र कुमार बरवाल के मुताबिक 11 मई 2013 को चार महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का शिक्षक धर्मपाल पुत्र कांशी राम निवासी झंडौरी (नयनादेवी) उनकी बेटियों के साथ अश्लील हरकतें करता है।
विज्ञापन
सभी छात्राएं आठ से 11 वर्ष की हैं। न्यायालय ने जिला न्यायवादी की दलीलों, गवाहों और साक्ष्यों पर संतुष्टि जताते हुए धर्मपाल को पोक्सो एक्ट की धारा-10 के तहत छह साल की कैद व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन