शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा महंगा, छह लोगों को जेल और जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर ड्राइविंग करना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया। अदालत में नशे में वाहन चलाने वाले ऐसे छह लोगों को जेल और जुर्माने की सजा सुनाई है। शनिवार को पालमपुर न्यायालय में इन लोगों के चालान भरने की तारीख थी।
न्यायाधीश कनिका चावला की अदालत में चालान भुगतने आए छह लोगों को जेल में भेज दिया। साथ ही इनको जुर्माना भी किया। जेल भेजे गए छह लोगों में से दो को दो दिन, दो को तीन दिन और दो को चार दिन की जेल मिली है।
शराब पीकर गाड़ी चला रहे छह लोगों को पुलिस ने पिछले दिनों अलग-अलग जगहों पर पकड़ा था। इस पर पुलिस ने चालान काटकर न्यायालय में भेज दिया था। शनिवार को यह लोग न्यायालय में चालान भुगतने आए थे।
न्यायिक हिरासत में भेजा गया
इस पर न्यायाधीश ने अमित को तीन दिन की जेल और 2500 रुपये जुर्माना, मंजीत को दो दिन की जेल और 1500 रुपये जुर्माना, राजकुमार को चार दिन की जेल और 2500 रुपये जुर्माना, संजय को तीन दिन की जेल और एक हजार रुपये जुर्माना, गोपाल दास को दो दिन की जेल और एक हजार रुपये जुर्माना, भीम सिंह को चार दिन की जेल और 2500 रुपये जुर्माना किया गया है।
इन लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उधर, डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस ने छह लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाने पर अलग-अलग जगहों पर पकड़ा था। न्यायालय से शराब पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म में छह लोगों को जेल और जुर्माने की सजा सुनाई है।