फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sisters going to Mama home , drowned in the river

दर्दनाक! खेल खेल में गई दो मासूम बहनों की जान

Tue, 29 Jul 2014 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कांगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/ कांगड़ा Updated Tue, 29 Jul 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
sisters going to  Mama home , drowned in the river

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में सोमवार को नाले में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई है। जवाली तहसील के हरनोटा गांव की रहने वाली ये दोनों मासूम सगी बहनें छुट्टियां बिताने के लिए पंचायत थोड़ा स्थित अपने मामा के घर आई थीं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खरोड़ नाले के पास रोजाना गांव के बच्चे खेलने के लिए आते थे। ये बच्चियां भी रोजाना की तरह यहां खेलने आई थीं।

खेलते-खेलते दोनों बच्चियां खरोड़ नाले की तरफ पानी में चली गईं। इसी दौरान बच्चियां डूबने लगी। दोनों बच्चियों के शोर मचाने पर वहां पास में खेल रहे बच्चों ने गांव में आकर लोगों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

खरोड़ नाले के पास रोजाना आती थीं खेलने

sisters going to  Mama home , drowned in the river

इसके बाद गांववासी इन दोनों बच्चियों को बचाने के लिए नाले की तरफ भागे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। गांववासियों ने काफी मशक्कत के बाद नाले से दोनों बच्चियों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां डाक्टरों ने दोनों लड़कियों को मृत घोषित कर दिया। कोमल (9) और नाजिया (8) पुत्री राजदीन निवासी गांव हरनोटा तहसील जवाली पांचवीं और तीसरी कक्षा की छात्राएं थीं। दोनों अक्सर इस नाले के पास खेलने के लिए आती थी। मगर पानी के तेज बहाव ने उनकी जान लील ली।

दोनों हाई स्कूल हरनोटा में पढ़ती थीं। राजदीन की कुल पांच बेटियां थी। कोमल उसकी सबसे बड़ी बेटी थी। हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार नूरपुर अरुण कुमार भी नूरपुर अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने दोनों मृत लड़कियों के पिता राजदीन को फौरी राहत के तौर पर पांच-पांच हजार रुपये की राशि जारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed