फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shopkeeper beaten up in jwalamukhi kangra himachal

ज्वालामुखी में दुकानदार से मारपीट, चक्का जाम

Sun, 27 Mar 2016 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Updated Sun, 27 Mar 2016 08:16 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper beaten up in jwalamukhi kangra himachal
डीएसपी ज्वालामुखी कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाया। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेशव्यापी बंद के चलते ज्वालामुखी में उस वक्त तनातनी का माहौल बन गया, जब ज्वालामुखी में दुकान खुली होने पर कुछ लोगों ने दुकान का सामान बाहर फेंक दिया और दुकानदार से मार पिटाई की। मामला इतना गंभीर हो गया कि उस दुकानदार के पक्ष में स्थानीय व्यापार मंडल और पूरा शहर खड़ा हो गया और बौहण चौक पर ज्वालामुखी की इस घटना से आक्रोशित युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने भारी संख्या में इकट्ठा होकर चक्का जाम कर दिया।

विज्ञापन


सैकड़ों गाड़ियों का काफिला एकाएक सड़क पर रुक गया। बाजार में तनाव का माहौल बन गया। वहीं शहर में बाहरी राज्यों से मां ज्वाला के दर्शनों को आए हुए श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी का सामना कर पड़ा। हालात इतने तनाव भरे हो गए कि खुफिया तंत्र के साथ-साथ स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी मौके पर पहुंच कर माहौल को बिगड़ता देख समस्या के समाधान में जुट गए।
विज्ञापन


स्थानीय व्यापार मंडल प्रधान अनीश सूद ने घटना को निंदनीय करार देते हुए कहा कि यदि दुकानदार ने दुकान खोल रखी थी तो उससे सहयोग की अपील की जा सकती थी, लेकिन दुकानदार पर हमला करना सही नहीं है। वहीं अन्य दुकानदारों विल्ला, नीरज शर्मा और बबलू आदि दर्जनों दुकानदारों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन पर दोषियों को शीघ्र पकड़ने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पुलिस अधीक्षक कागड़ा संजीव गांधी से स्थानीय दुकानदार नीरज शर्मा की बात हुई। इसके बाद डीएसपी ज्वालामुखी कुलदीप कुमार समेत स्थानीय प्रशासन से नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद चक्का जाम खोला।


स्थानीय पुलिस ने दुकानदार पूर्व पार्षद शिव गोस्वामी की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसमें से 5 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। उधर, डीएसपी ज्वालामुखी कुलदीप कुमार ने बताया कि स्थानीय दुकानदार की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed