फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla rape case: sit found no evidence of kidnapping of victim girl

शिमला दुष्कर्म मामले में नया मोड़, पुलिस ने किया ये दावा

Wed, 01 May 2019 10:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 May 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
shimla rape case: sit found no evidence of kidnapping of victim girl
सांकेतिक तस्वीर

राजधानी में अपहरण के बाद चलती गाड़ी में हुए दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने दावा किया कि घटनास्थल या आसपास अपहरण के कोई सुबूत नहीं मिले हैं। सीसीटीवी कैमरे की जो भी फुटेज सामने आई हैं, उनमें पीड़िता अकेली नजर आ रही है।

विज्ञापन


अब तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी से भी पुलिस इंकार कर रही है। मीडिया को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से शिमला पुलिस की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गई। दूसरी ओर एडीएम कानून व्यवस्था प्रभा राजीव ने पीड़ित लड़की के घर जाकर उसके बयान लिए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी में भी पुलिस कर्मचारियों के बयान लिए और चौकी में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। जांच रिपोर्ट गुरुवार को सरकार को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही शिमला पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं मुख्यमंत्री 

shimla rape case: sit found no evidence of kidnapping of victim girl

उधर पुलिस का दावा है कि इस केस में दर्ज एफआईआर में आरोप है कि सुरंग से आगे भट्ठाकुफर सड़क के नजदीक शिव मंदिर के पास से पीड़िता का कुछ अज्ञात लोगों ने कार में जबरदस्ती अपहरण कर लिया।

जांच के दौरान गाड़ी को ढूंढने के लिए उस रूट पर तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, लेकिन उसमें पीड़िता अकेली पैदल जाती नजर आ रही है। पीड़िता के अपहरण का कोई साक्ष्य अभी तक सामने नहीं आया है। बुधवार को एसआईटी ने केस से जुड़े हर व्यक्ति से फिर से पूछताछ की।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच अब एसआईटी कर रही है। इस मामले को जल्द सुलझा दिया जाएगा। जांच में जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed