नेता का मुंशी चला रहा था चरस का कारोबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के एक विधायक के पास बतौर मुंशी काम करने का दावा करने वाले एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नरेंद्र सिंह (34) निवासी गगाना पोस्ट आफिस चंबी चौपाल के तौर पर हुई है।
यह कई सालों से विधायक के साथ जुड़ा है। भवन निर्माण से जुड़े उनके धंधों को संभालता है। आरोपी का दावा है कि विधायक की ही ओर से उसे विकासनगर में किराए पर कमरा दे रखा है। आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी नरेंद्र को देहा इलाके से हिरासत में लिया। इसके पास से 1 किलो 800 ग्राम चरस बरामद की गई है। अब तक की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह चरस एक नेपाली से खरीदी है।
नेता के कई बड़े काम करता है आरोपी
उसे यह चरस चौपाल में ही किसी को देनी थी। इससे पहले की वह वहां पहुंच पाता उसे पकड़ लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह शिमला शहर में एक विधायक के भवन निर्माण के काम को देखता है। उसे बतौर मुंशी रखा गया है। शहर में कई जगह पर फ्लैट उसकी देख रेख में तैयार हुए हैं। मौजूदा समय में जाखू एरिया में काम कर रहा था।
आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपनी गलती कबूल करते हुए कहा कि वह झांसे में आकर पहली बार यह गलती कर बैठा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी ठियोग खुद आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। डीएसपी ठियोग आर एस नेगी ने कहा कि आरोपी खुद को एक विधायक का मुंशी बता रहा है, कह रहा है कि अभी भी वह उसी के पास शिमला में काम करता है। इसका तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ की जा रही है।
विधायक का साफ इंकार
विधायक ने कहा कि भवन निर्माण से जुड़े कार्यों को उन्होंने आगे ठेके पर दे रखा है। नरेंद्र नाम का व्यक्ति करीब डेढ़-दो साल पहले इस ठेकेदार के पास बतौर मुंशी काम करता था। नरेंद्र नाम के इस व्यक्ति के साथ उनका कोई सरोकार नहीं है।