{"_id":"56ee29e04f1c1b29178b4cc4","slug":"shimla-police-arrest-man-over-wrong-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना देने वाले को ही पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूचना देने वाले को ही पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 21 Mar 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि गलत सूचना देने और गुमराह करने खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक कार्यकर्ता व विकास समिति टुटू अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने पुलिस पर उनके भतीजे के साथ बेवजह थाने के भीतर मारपीट करने की शिकायत पुलिस प्रशासन से कर मामले की जांच करने की मांग की है। नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि वीरवार रात 8 बजे के करीब उनके भतीजे नितेश गुप्ता का फोन आया कि वह हीरानगर से टुटू की ओर अपने स्कूटर पर आ रहा था।
विज्ञापन
तो उसने देखा कि कुछ आदमी हीरानगर-डेंडा के बीच नाल्टू के जंगल में एक पिकअप रोक कर एक व्यक्ति की बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। इसकी सूचना उसने पिकअप का नंबर सहित 100 नंबर डायल कर दर्ज करवाई। लेकिन पुलिस ने अगले दिन उनके भतीजे को ही गिरफ्तार कर लिया और थाने में मारपीट की।
विज्ञापन
उधर, पुलिस प्रशासन का कहना है कि मौके पर पुलिस गई उस नंबर की गाड़ी को ट्रेस किया गया लेकिन मारपीट की कोई बात सामने नहीं आई। जिस जगह की सूचना दी गई थी वहां पर मौके पर भी खून के धब्बे नहीं मिले। उन्हें सूचना दी गई थी कि एक व्यक्ति की
विज्ञापन
हत्या कर उसके शव को फेंका गया है और वहां से आरोपी फ्लां नंबर की गाड़ी में फरार हुए हैं जब उस नंबर की गाड़ी को पकड़ा गया तो ऐसा कुछ नहीं निकला। लिहाजा पुलिस को गलत सूचना देने और गुमराह करने के आरोप में सूचना देने वाले के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। पुलिस पर लगाए गए आरोप गलत हैं।