दलाल ने दो हजार में किया युवती का सौदा, भागकर पुलिस स्टेशन पहुंची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मैकलोडगंज स्थित एक निजी होटल में कथित रूप से चल रहे सेक्स रैकेट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। निजी होटल से कथित रूप से सेक्स रैकेट चला रहे आरोपी दंपति और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
दंपति में से पुरुष ने अपना पता सांबा, जम्मू कश्मीर बताया है जबकि महिला ने रोहडू, सांबा, मनाली अपना पता बताया है। तीसरा आरोपी रूपनगर, पंजाब का रहने वाला है। मामले में सैक्स रैकेट के दोनों दलालों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
एफआईआर से खुलासा हुआ है कि दलालों ने शिकायतकर्ता युवती का एक ग्राहक से सौदा दो हजार रुपये में किया था। दलाल शिकायतकर्ता युवती को मनाली से बुधवार सुबह 11 बजे लाए थे।
दलाल ने शिकायतकर्ता युवती का ग्राहक पंजाब के रूपनगर के रहने वाले जितेंद्र से दो घंटे के लिए दो हजार रुपये में सौदा किया था। इसके बाद शिकायतकर्ता की तबीयत काफी बिगड़ चुकी थी।
होटल से भागकर पुलिस के पास पहुंची युवती
मौका पाकर शिकायतकर्ता युवती होटल से दलालों को चकमा देकर वहां से भाग गई और सीधे पुलिस स्टेशन मैकलोडगंज पहुंच गई। यहां उसने पुलिस से सहयोग मांगा। साथ ही उसने पुलिस के समक्ष सैक्स रैकेट का पूरा खुलासा किया।
इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई कर आरोपी दलालों पति और पत्नी को होटल से हिरासत में ले लिया। शिकायतकर्ता युवती का इलाज जोनल अस्पताल धर्मशाला में हुआ। पुलिस ने शिकायतकर्ता युवती का मेडिकल करवा लिया है।
इसके अलावा फोरेंसिक लैब धर्मशाला से भी टीम ने निजी होटल के कमरा नंबर 203 से मामले से जुड़े तमाम साक्ष्य जुटाए हैं। इनकी रिपोर्ट फोरेंसिक लैब जल्द ही सौंपेंगी। फोरेंसिक लैब के सहायक निदेशक एसके पाल ने बताया कि उनके नेतृत्व में भी एक टीम होटल में गई थी।
वहां से तमाम साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता का मेडिकल करवाया गया है।