फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sex racket caught red handed at dharamshala.

किराए के कमरे में वो चलाती थी सेक्स रेकैट

Tue, 07 Apr 2015 08:32 AM IST
Updated Tue, 07 Apr 2015 08:32 AM IST
विज्ञापन
sex racket caught red handed at dharamshala.

शहर के पॉश एरिया में किराए के कमरे में रह रही महिला रंगे हाथ पकड़ी गई। यह अपने कमरे से एक बड़ा सेक्स रैकेट चला रही थी। मकानमालिक ने जिस महिला को जरूरतमंद समझकर कुछ महीने पहले कमरा किराए पर दिया था, जब उसकी सच्चाई सामने आई तो सभी दंग रह गए।

विज्ञापन


मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा के धर्मशाला का है। यहां जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस के अनुसार किराये के कमरे में सेक्स रैकेट चल रहा था। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पुलिस ने दो महिलाओं के साथ ग्राहक को पुलिस ने पकड़ा है। तीनों से पूछताछ जारी है।

फोन पर होती थी ‌डीलिंग

sex racket caught red handed at dharamshala.

जानकारी के अनुसार बाहरी जिले की एक महिला ने यहां किराये पर कमरा ले रखा था। इसमें वह बेटी और बेटे के साथ रह रही थी। मगर इसी कमरे में वह जिस्मफरोशी का धंधा भी चला रही थी। दिन-दोपहर और रात को कमरे में कई लोगों को आना जाना लगा रहता था।

रोज कोई न कोई महिला या पुरुष यहां आते जाते थे। बताया जा रहा है कि फोन पर ग्राहक बनाने के बाद उसे इसे कमरे में बुलाया जाता था। इसमें कई और महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं जो महिला के साथ मिलकर इस धंधे को चला रही थी।

सोमवार को किरायेदार महिला के पास एक अन्य महिला आई, कुछ देर के बाद कान पर मोबाइल लगाकर एक व्यक्ति चुपचाप अंदर घुस गया। किरायेदार महिला और उसके बच्चे एक कमरे में चले गए। जबकि, व्यक्ति और दूसरी महिला अन्य कमरे में चले गए।

ऐसे हुआ पर्दाफाश

sex racket caught red handed at dharamshala.

सोमवार को भी दिन के समय एक ग्राहक ने कमरे में प्रवेश किया। मकान मालिक की नजर इस पर पड़ गई। उसे इन पर शक हुआ। चुपचाप बाद में मकान मालिक ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया।

इसके बाद मकान मालिक ने दोनों कमरों को बाहर ताला लगा दिया। इसके बाद धर्मशाला थाने में जाकर शिकायत की गई। पुलिस मौके पर पहुंची। वार्ड पंच की मौजूदगी में पुलिस ने कमरों के तालों को खुलवाया।

... मैं कुंवारा हूं, गलती हो गई

पुलिस को देखकर कमरे में मौजूद महिला और व्यक्ति के चेहरे लाल हो गए। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो महिला बुत बन गई। व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने कहा कि वह अभी कुंवारा है और उससे गलती हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, जिला पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि थाने में इस संबंध में शिकायत आई है। महिलाओं और व्यक्ति से पूछताछ की गई है। मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed