फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sex racket caught at shimla, exclusive story.

सर मजबूरी है, पेट पालने के लिए परोसना पड़ता है जिस्म

Mon, 20 Jul 2015 07:52 PM IST
Updated Mon, 20 Jul 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
sex racket caught at  shimla, exclusive story.

पति को सांस की बीमारी है और वह कोई काम नहीं कर सकता। अपना और बच्चों का पेट पालने के लिए मुझे मजबूरी में जिस्म परोसना पड़ता है। दलाल के जरिए हमें होटलों तक पहुंचाया जाता है। वहां डांस के बाद ग्राहक अपनी पंसद के अनुसार सेक्स के लिए ऑफर करते हैं।

विज्ञापन


डांस के अलावा सेक्स करने की कीमत अलग लगती है। मजबूरी में मुझे ही नहीं बल्कि साथ आई अन्य लड़कियों को भी ऐसा करना पड़ता है। जो पैसे मिलते हैं उससे ही परिवार चलाते हैं। शिमला में पकड़े गए सेक्स रैकेट में शामिल महिलाओं से जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो एक के बाद एक ऐसे ही किस्से सामने आए। बार बालाओं के खुलासे से पुलिस भी हैरान रह गई।

विज्ञापन

बार बालाओं ने किए सनसनीखेज खुलासे

sex racket caught at  shimla, exclusive story.

रैकेट के तहत शिमला पुलिस ने कुल 7 लड़कियों को पकड़ा है। इनमें से कई बार बालाओं ने पुलिस को बताया कि उनका पति मर चुका है तो कोई कह रही है कि उनके पति ने उन्हें छोड़ दिया है। पेट पालने की खातिर वह इस गंदे धंधे में उतर आई। दलाल के माध्यम से ही वह लुधियाना से दूर जाकर होटल में बार बालाओं का काम करती है।
 
पुलिस की गिरफ्त में आई सात बार बालाओं से अलग-अलग पूछताछ की गई। इनमें से छह बार बालाओं ने खुद को तलाकशुदा और विधवा बताया है। कहा कि उनके बच्चे हैं। कोई काम है नहीं, इसलिए मजबूरी में यह इस धंधे में उतर गईं। एक बार बाला ने बताया कि उसके पति को सांस की बीमारी है वह कोई काम नहीं कर सकता। वह घर में बच्चों को संभाल रहा है।

शोघी के होटल में पकड़ा गया था रैकेट

sex racket caught at  shimla, exclusive story.

यह सेक्स रैकेट शिमला के साथ लगते शोघी में पकड़ा गया था। यहां एक होटल में ये कारोबार हो रहा था। ये होटल के नेता का बताया जा रहा है। पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर कुल 28 लोगों को होटल से पकड़ा था।

होटल में डांस पार्टी के नाम पर ये रैकेट चल रहा था। पकड़ी गई लड़कियां लुधियाना जबकि युवक राजस्‍थान के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने रैकेट चलाने वाले दलाल को भी पकड़ा है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान होटल के भीतर से काफी मात्रा में शराब की बोतलें और कंड़ोम बरामद किए हैं।

पुलिस ने करीब एक लाख रूपये भी रिकवर किए हैं। होटल संचालक और आरोपियों के खिलाफ थाना बालूगंज में मुकदमा कायम किया गया है।

विज्ञापन

ऐसे होटल बुलाए जाते थे पर्यटक

sex racket caught at  shimla, exclusive story.

दलाल का सीधा ऑफर रहता है कि होटल में खाने पीने के अलावा लड़कियों के साथ डांस मस्ती सब होगी लेकिन इसके लिए पैसे ज्यादा चुकाने होंगे इतना ही नहीं दलाल ग्राहकों को यह भी भरोसा दिलाता था कि वह ऐसे होटल में पार्टी का प्रबंध करवाऐगा जहां पुलिस रेड का खतरा बिल्कुल भी नहीं होगा लेकिन इस बार पुलिस ने दलाल को जाल में फंसा लिया।

रूम सर्विस के अलग पैसे
एक बार बाला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्हें डांस करवाने के लिए ही एक दलाल यहां लेकर आया है। डांस के दौरान अगर कोई कस्टमर उन्हें रूम में ले जाना चाहे तो उसका अलग से पैसे लिए जाते हैं। डांस की आ़ड़ में जिस्म फरोशी करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed