फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sex racket busted in manali kullu himachal pradesh

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पहले दुराचार, फिर देह व्यापार में धकेला

Mon, 30 Apr 2018 09:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली/कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली/कुल्लू Updated Mon, 30 Apr 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
sex racket busted in manali kullu himachal pradesh

मनाली में एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली से बहला-फुसलाकर लाई गई एक नाबालिग से पहले तो दुराचार किया और बाद में उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। 16 वर्षीय पीड़िता चाइल्ड लाइन के सहयोग से पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई।

विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर पंजाब के मोहाली निवासी आरोपी को मनाली से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मनाली में सैक्स रैकेट सक्रिय है। उसके अलावा बाहरी राज्यों की कई लड़कियां यहां लाई गई हैं। पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी लेकिन रैकेट में संलिप्त आरोपी और लड़कियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है। एसपी कुल्लू ने एसआईयू के इंजार्च को जांच सौंप दी है।  लिखित शिकायत में नाबालिग लड़की ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया कि उसे करीब एक माह पहले दिल्ली से मनाली लाया गया और उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद देह व्यापार में धकेल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अभी पकड़ से दूर

sex racket busted in manali kullu himachal pradesh

पीड़िता की निशानदेही के बाद पुलिस ने शनिवार रात को ही संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की। लेकिन आरोपी अभी पकड़ से दूर हैं। जांच टीम ने रविवार को नाबालिग का मेडिकल करवाया। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मोहन रावत ने बताया कि पोक्सो एक्ट के साथ मानव देह व्यापार अधिनियम सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

पंजाब के मोहाली निवासी मुख्य आरोपी शिव शंकर (32) को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही रैकेट से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले की जांच एसआईयू को सौंपी गई है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed