{"_id":"5e75f8588ebc3e75e0096cf6","slug":"seven-year-old-girl-gang-raped-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सात साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
Sat, 21 Mar 2020 04:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 21 Mar 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्भया रेप कांड के दरिंदों को फांसी पर लटकाए जाने के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा है, वहीं हिमाचल के सिरमौर में सात साल की एक बच्ची के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद बच्ची दहशत में है। बच्ची का मेडिकल कॉलेज में मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दुष्कर्म को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं। महिला पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज होने के बाद ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची के माता-पिता आरोपियों के घर पर ही किराये के मकान में रहते हैं। बीते दिन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने नशे की हालत में बच्ची से घिनौनी हरकत की।
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद सहमी बच्ची के माता-पिता ने रात के समय महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया। इसके तुरंत बाद ही पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अक्षीधक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि महिला पुलिस थाना में रात को मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत ठीक है। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन