फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   second class student dead body found in water tank, murder suspected

वाटर टैंक से मिला दूसरी कक्षा के छात्र का शव, हत्या का अंदेशा

Thu, 20 Oct 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Thu, 20 Oct 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
second class student dead body found in water tank, murder suspected

हिमाचल के पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत बेला गांव में सात वर्षीय प्रवासी बच्चे का शव भूमिगत वाटर टैंक में मिला है। प्रवासी बच्चा गांव के स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र था और मंगलवार सुबह घर से स्कूल के लिए गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा।

विज्ञापन


बुधवार को उसका शव गांव के ही एक भूमिगत वाटर टैंक में बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के पिता ने अपने साथी दो प्रवासी मजदूरों पर बेटे की हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस ने दोनों प्रवासियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


मृतक के पिता उदय सिंह निवासी बिलाई खुर्द जिला सीतामड़ी, बिहार ने कहा कि वह नादौन कस्बे में मार्बल की ठेकेदारी करता है। उसका बेटा राहुल मंगलवार सुबह स्कूल गया, लेकिन शाम को घर नहीं लौटा। हालांकि, शाम को परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता ने साथी मजदूरों पर जताया हत्या करने का अंदेशा

second class student dead body found in water tank, murder suspected

बुधवार को उदय बेटे की तलाश में उस मकान में गया जहां वह दो साल पहले किराये पर रहता था। वर्तमान में इस मकान में उसके दो साथी प्रवासी मजदूर रह रहे थे। दोनों का पेमेंट को लेकर उसके साथ विवाद चल रहा था।

जैसे ही उदय सिंह घर के पास पहुंचा तो उसे वहां राहुल का स्कूल बैग और चप्पल मिली। साथ ही भूमिगत जल भंडारण टैंक था। उसने भूमिगत टैंक में देखा तो उसे इसमें कुछ गिरा नजर आया। शोर मचाने पर वहां स्थानीय लोग एकत्रित हुए। लोगों की मदद से टैंक का पानी निकाला तो राहुल का शव बरामद हुआ। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

​पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के पिता उदय सिंह ने दोनों साथी मजदूरों जगरनाथ और शर्मा चौधरी पर उसके बेटे की हत्या का आरोप लगाया।

पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। डीएसपी लालमन शर्मा का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के पिता के आरोप पर दो प्रवासियों को पूछताछ को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed