फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   School vandalized, burned records of students

स्कूल में तोड़फोड़, छात्रों का रिकार्ड जलाया

Thu, 28 Aug 2014 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 28 Aug 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
School vandalized, burned records of students

चंबा जिला में शरारती तत्वों ने स्कूल में तोड़फोड़ कर छात्रों का सारा रिकार्ड जला डाला। पुलिस अभी तक आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं जुटा पाई है।

विज्ञापन


चंबा जिला में शरारती तत्वों ने एक मिडल स्कूल में तोड़फोड़ कर छात्रों का सारा रिकार्ड जला डाला। वारदात बुधवार देर रात की है। जब सुबह स्कूल प्रबंधन मौके पर पहुंचा तो देखकर हैरान रह गया कि स्कूल का सारा सामान टूटा हुआ है और रिकार्ड भी जलाया जा चुका है।
विज्ञापन


पुलिस ने स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर केस की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मामला जिला मुख्यालय के साथ लगते सिद्धपुरा मिडल स्कूल का है।

48 छात्रों का सारा रिकार्ड फूंक डाला

School vandalized, burned records of students

बताया जा रहा है कि स्कूल के टीचर से रंजिश के चलते स्‍थानीय लोगों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। मगर छात्रों का रिकार्ड क्यों फूंका गया, इसको लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले स्कूल के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और इसके बाद भीतर का सारा सामान जिसमें कंप्यूटर और अन्य सामान शामिल था को तोड़ दिया। इसके बाद अलमारी की चाबी को निकालकर छात्रों से संबंधित सारे रिकार्ड को बाहर निकाला और आग लगा दी।

इस वाकये में 48 बच्चों का पूरा रिकार्ड जलकर राख हो गया है। पूरे वाकये से स्‍थानीय लोग भी हैरान है और स्कूल टीचर भी बुरी तरह से सहमा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed