फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   school teacher commit suicide at solan.

तनाव में आकर मैथ टीचर ने लगाया फंदा

Thu, 22 Jan 2015 12:04 PM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 12:04 PM IST
विज्ञापन
school teacher commit suicide at solan.

नौकरी से निकाले जाने को लेकर मैथ टीचर कई दिन से तनाव में थी। एकाएक कुछ ऐसा कर दिया कि सब सन्न रह गए। महिला टीचर ने स्कूल के ही स्टाफ क्वार्टर में जाकर फंदा लगा लिया। मामला हिमाचल के जिला सोलन का है।

विज्ञापन


यहां पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में कार्यरत मैथ टीचर ने स्टाफ क्वार्टर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना को लेकर परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के संगीन आरोप जड़े हैं।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि प्रबंधन टीचर पर नौकरी छोड़ने के लिए दवाब बना रहा था। इसी मानसिक तनाव के कारण उसने सुसाइड कर लिया। स्कूल प्रबंधन ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज क दिया है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या का कारण पारिवारिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला की रहने वाली थी शिक्षिका

school teacher commit suicide at solan.

मौके से पुलिस ने कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है। मामले में 174 के तहत पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसकी पुष्टि कार्यवाहक पुलिस थाना प्रभारी धर्मपुर कृष्ण चंद ने की है। उन्होंने कहा कि परिजनों ने प्रबंधन पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने मृतका की पहचान 35 वर्षीय वंदना कपिल पुत्री भारत भूषण निवासी देवी कॉटेज सुभाष नगर नजदीक लक्कड़ बाजार शिमला के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक वह पिछले 3 सालों से स्कूल में अध्यापन का कार्य कर रही थी।

जिस दिन यह घटना घटी वंदना के भाई हेमंत कुमार व पिता भारत भूषण स्कूल प्रबंधन से बैठक करने पहुंचे। वंदना के पिता व भाई सबसे पहले उसके कमरे में देखा।

कमरा बंद कर लगाया फंदा

school teacher commit suicide at solan.

कमरा बंद था, दरवाजे को खटखटाया तो अंदर से आवाज आई की थोड़ी देर में आ रही है, लेकिन काफी समय तक वंदना नहीं आई तो उसके परिजनों ने एक बार फिर वंदना का दरवाजा तो खटखटाया कमरे से कोई जवाब नहीं आया। जिस पर वंदना के परिजनों ने शोर मचाकर स्कूल स्टाफ को बुलाया। कमरे की खिड़की तोड़कर देखा तो अंदर अध्यापिका फंदे से लटकी थी।

स्कूल के चेयरमैन एजे सिंह ने सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि मृृतका की फैमली लाइफ काफी डिस्टर्ब थी। उसका पति के साथ अनबन चल रही थी। वह छुट्टी काटकर अपने पति के यहां युमनानगर से आई और टर्मिनेशन मांग रही थी। इसी सिलसिले में उसके भाई और पिता को बैठक के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed